फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 400 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती बालिका। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुनीता महर प्रथम स्थान पर रहीें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और विशेष अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी राजेंद्र गहतोड़ी रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दोड़ में पहले स्थान पर सुनीता महर, दूसरे स्थान पर कंचन और तीसरे स्थान पर ऊषा तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में नीरज भट्ट प्रथम, हिमांशु नाथ द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बालक वर्ग में गौरव प्रथम, संदीप द्वितीय और सूरज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, ऊषा नायक द्वितीय और ज्योति गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं।
समूह खेलों में रस्साकशी (बालक वर्ग) में चौमेल और बाराकोट की टीम विजेता और जीआईसी चंपावत उपविजेता रही। खो–खो (बालिका वर्ग) में जीआईसी विजेता और वल्सो बाराकोट उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के कोच मुकेश टम्टा और चंदन बिष्ट रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नशा मुक्त भारत अभियान की जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें