फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बौराणी के राम मंदिर में 22 जनवरी को होगा सुंदरकांड

Sat, 13 Jan 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली तहसील के बोराणी ​स्थित राम ​मंदिर में स्थापित राम-सीता, लक्ष्मण की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गणाई गंगोली तहसील के बौराणी में स्थित राम मंदिर सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की मूर्ति की प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर यहां स्थित मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। इस मौके पर भजन-कीर्तन कर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बोरा संगठन के सचिव राजेंद्र बोरा ने बताया कि राम मंदिर आजादी से पहले का है। भारत छोड़ो आंदोलन के समय हरगोविंद पंत, राममनोहर लोहिया ने यहां पहुंच कर लोगों को संगठित किया। बाद में नीब करौरी महाराज के शिष्य ऋषिकेश गिरि महाराज ने मंदिर का विस्तार कराया। उन्होंने कहा कि यहां बोरा समुदाय की ओर से जनेऊ जलाने जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऐसी भ्रामक सूचना दी। इससे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं हैं। यह मंदिर बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाई क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है। रामनवमी पर प्रतिवर्ष यहां भगवान राम का जन्म दिन मनाया जाता है। इस मौके पर बड़ा मेला लगता है। मंदिर के पुजारी जोगा सिंह बोरा ने क्षेत्र के अधिकाधिक लोगों से सुंदर कांड और भंडारे में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें