धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के लिए सुमन रौतेला को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुग्तु के सभागार में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला ने किया। शैक्षिक उन्नयन पर सुझाव लिए गए। ऑनलाइन शिक्षा, कोविड 19 के नियमों के बारे में चर्चा की गई। गोष्ठी के द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक गोकुलानंद पंत, नवीन चंद्र आर्य, खुशाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में सुमन रौतेला अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गणेश नबियाल मंत्री, जस्ता तितियाल कोषाध्यक्ष, हरिमोहन पैतोला वरिष्ठ संयुक्त मंत्री बने। संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला ने निर्वाचन में सहयोग करने वाले शिक्षकों का आभार जताया। जगदीश प्रसाद ने संचालन किया। गोष्ठी में संघ के कोषाध्यक्ष गोकुलानंद पंत, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री खुशाल सिंह रौतेला आदि थे।