पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत डीडीहाट विधानसभा की चार दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। इस दौरान दौड़, खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
100 मीटर दौड़ में शुभम कुमार प्रथम, अमित सिंह द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में सुजल कुमार ने पहला, साहिल भट्ट ने दूसरा और मुकेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में पवन खाती प्रथम, सुमल कुमार द्वितीय और गौरव बोरा तृतीय रहे।
कबड्डी में धनियाखान की टीम प्रथम, गौड़ीहाट द्वितीय और बीसाबजेड़ तृतीय रही। वॉलीबाल में झूलाघाट प्रथम, गौड़ीहाट द्वितीय और देवल की टीम तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में दिवेश ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और कृष्ण सिंह मोड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में भावेश उपाध्याय प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और कृष्णा सिंह मोड़ी तृतीय रहे।