फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाषण प्रतियोगिता में सुधांशु को मिला पहला स्थान

Tue, 27 May 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में मौजूद भाजपा के पदा​धिकारी, अन्य। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर निगम सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयाें के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मिशन इंटर कॉलेज के छात्र सुधांशु दरियाल ने पहला, स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र साकेत पाठक ने दूसरा, द एशियन एकेडमी की छात्रा इशिता ने तीसरा, मल्लिकार्जुन स्कूल के आकांश प्रसाद ने चौथा, स्प्रिंग डेल स्कूल की छात्रा इशिका ने पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का त्याग, न्याय प्रियता और लोक कल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें प्रेरणा देता है। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत, निर्णायक ललित शौर्य, लक्ष्मी आर्या, मनोज जोशी, सुमन धामी, पार्षद दिनेश कापड़ी, कविंद्र शाह, कुंदन बोरा, हरीश धामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें