फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाकोट अस्पताल में पहली बार हुआ सफल प्रसव

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल प्रसव के बाद जच्चा बच्चा के साथ स्वास्थ - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाकोट में पहली बार सफल प्रसव हुआ है। सात साल में पहली बार सफल प्रसव होने पर केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में खुले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाकोट में नए साल पर पहला सफल प्रसव हुआ। आज से पहले यहां कभी कोई प्रसव नहीं हुआ था। शुक्रवार को नाकोट सनपट्टा लक्ष्मी देवी (26) पत्नी संजीव कुमार को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजन लक्ष्मी देवी को लेकर सुबह नौ बजे केंद्र आए। यहां पर पहली बार गर्भवती के आने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव की सभी तैयारी की और दो बजे सफल प्रसव किया।
सफल प्रसव होने पर पर नर्सिंग अधिकारी हिमानी पांडे, सीएचओ सुगुप्ता, आशा प्रेमा कांडपाल, फार्मासिस्ट लोकेश भट्ट, रेनू टम्टा, वार्ड ब्वाय विक्रम जीत, दाई खीमा देवी, स्वच्छक अशोक कुमार में खुशी की लहर है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केएस खाती ने कहा कि अगर प्रसव के लिए महिलाएं यहां आएं तो प्रसव किए जाएंगे लेकिन अधिकतर लोग प्रसव के लिए जिला मुख्यालय ही जाते हैं। पहली बार सफल प्रसव होने पर कर्मियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें