फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छात्र-छात्राओं के साथ युवा उद्यमियों के लिए वरदान होगा पिथौरागढ़ परिसर

Fri, 14 Jun 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से यह परिसर छात्र-छात्राओं के साथ ही युवा उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

इस वर्ष उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रदेश के 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चुना गया है। इन शिक्षण संस्थानों में सोबन सिंह जीना विवि का एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ भी शामिल है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से यह परिसर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के उन युवा उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगा जो स्टार्ट-अप और उद्यमिता के क्षेत्र में हट कर काम करना चाहते हैं।
उच्च विभाग के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं को उद्यमशीलता, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत परिसर महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक हब के रूप में काम करेगा। इसके लिए बीबीए विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ. रुचिता पंगरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें