फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विज्ञान प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल

Sat, 17 Oct 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यूकॉस्ट देहरादून ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया। इस लीग में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियां युवाओं में जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करती हैं। सीनियर वर्ग में मोहित पांडे ने प्रथम, निशा बोहरा ने द्वितीय और वंदिता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में दीपांशु जोशी प्रथम, तेजस अधिकारी द्वितीय और रोशन भट्ट तृतीय रहे। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चक्रपाणि चतुर्वेदी ने विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सतीश गहतोड़ी, पूजा जोशी, बीएन उपाध्याय, ललित मोहन, नीरज पांडे, दिनेश अधिकारी, राकेश शर्मा, कैलाश भट्ट, देवेश बिनवाल, दीपक ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें