फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जान जोखिम में डालकर उफनाए नाले को पार कर विद्यालय पहुंच रहे छात्र-छात्राएं

Fri, 26 Jul 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
शिक्षा बेहद जरूरी है...पहाड़ के बच्चों से ज्यादा ही शायद यह बात किसी को पता हो तभी तो जान जोखिम
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र बंगापानी में हो रही भारी बारिश से गाड़-गधेरे उफान पर हैं। बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बाननी से पीएश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली जाने वाले छात्र-छात्राओं को ठुलग्वेट के पास बरसाती नाले को पार करने में दिक्कत हुई। छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर कठिनाई के साथ उफनाए नाले को पार कर विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि पीएश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली को जाने वाले करीब 20 बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। उफनाए नालों को पार कर स्कूल जाना बच्चों के लिए कभी भी खतरा बन सकता है। रास्ते पर बड़ी चट्टान है। अगर किसी बच्चे का पांव फिसला तो दुर्घटना हो सकती है। हादसे की आशंका को देखते हुए अभिभावकों ने बरसात के मौसम में शिक्षण कार्य गांव में ही किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें