फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया कुविवि के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के अंक पत्रों में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने कुविवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के तृतीय वर्ष के परीक्षाफल में छात्रों के 10 से भी कम नंबर दिए गए हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद छात्र अंक तालिका में इतने कम नंबर देख परेशान हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के बीए, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों ने शनिवार को रामलीला मैदान टकाना में कुविवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब 150 से अधिक छात्रों के 10 से कम नंबर आए हैं। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य में कई छात्रों के शून्य से पांच नंबर तक दिए गए हैं। छात्रों का कहना है कि पूरा प्रश्नपत्र हल करने के बाद भी उनके नंबर कम आना कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। उन्होंने परीक्षाफल में सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय का अंतिम वर्ष का परीक्षाफल हैरान करने वाला है। अंग्रेजी जैसे विषय में शून्य नंबर आना छात्रों को हतोत्साहित कर रहा है। रसायन विज्ञान में पांच नंबर आए हैं जबकि प्रश्नपत्र पूरा हल किया था। -अशोक चंद्र उप्रेती, बीएससी तृतीय वर्ष।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की गलतियों का खामियां छात्रों को भुगतना पड़ता है। हर साल कुछ न कुछ गलतियां परीक्षा परिणाम में देखने को आती हैं। अंग्रेजी विषय में शून्य नंबर आए हैं। आखिर किस तरह से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई है। -हेमंत, बीएससी तृतीय वर्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें