फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने छात्रावास परिसर में प्रदर्शन किया

Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आंबेडकर छात्रावास में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय आंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्थाओं से भड़के छात्रों ने सोमवार को छात्रावास परिसर मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने भोजन में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि यदि शीघ्र व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मैस में भोजन नियमानुसार नहीं बनाया जा रहा है। मेन्यू को सिरे से नजरअंदाज किया जा रहा है। महज दो वक्त का गुणवत्ता विहीन भोजन मिल रहा है। उन्होंने छात्रों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप लगाया। छात्रों ने आवास की समस्या भी उठाई।

बताया कि जगह की कमी के चलते रहने में दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन प्रशासन छात्रावास निर्माण के लिए अब तक जमीन नहीं खोज पाया है। दूसरी ओर छात्रावास में सिविल सेवाओं की तैयारी के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था नहीं की गई है। इस दौरान किशोर कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनीष कुमार, अजय टम्टा, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नीरज कोहली, हयात कुमार, राहुल प्रसाद, योगेश कुमार, अंशु अंबेडकर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें