थल (पिथौरागढ़)। स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में आयोजित विधायक चैंपियनशिप में हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज थल के छात्रों ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। कक्षा 11 के पवन सिंह खाती ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण और रिले दौड़ में रजत जीता। दिव्यांशु सिंह बिष्ट ने 51 किग्रा मुर्गा झपट में स्वर्ण, विनय सिंह कोरंगा ने 61 किग्रा मुर्गा झपट में रजत पदक अपने नाम किया। धर्मेंद्र कुमार ने 800 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र और खेल प्रशिक्षक पंकज रावत ने विद्यालय में छात्रों को सम्मानित किया।