चंपावत। सीमांत क्षेत्र के छात्रों को मिली कॅरिअर की राह पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिलकोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को कॅरिअर के विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाएं, रोजगार के अवसर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि लोकमणी पंत रहे और विशिष्ट अतिथि कुमाऊं इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग सर्विसेज के बंशीधर चिलकोटी रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरिअर चुनने और साफ लक्ष्य बनाकर समय का सदुपयोग करने को कहा। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।