फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारियों के सुझाव दिए

Thu, 31 Jan 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जीआईसी शेराघाट में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजकीय इंटर कालेज शेराघाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली।
विज्ञापन

 
जीआईसी शेराघाट में आयोजित कार्यक्रम में मोटीवेशनल काउंसलर अजय ओली ने छात्र-छात्राओं को कॅरियर चुनने को लेकर जरूरी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से रुचि के अनुसार ही विषय और कॅरियर का चुनाव करने को कहा। उन्होंने कठिन विषयों को सरलता से समझने के बारे में भी बताया। काउंसलर जगदीश बेरी ने भी छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी जानकारी दी।
कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई छात्र-छात्राओं में कठिन विषयों को लेकर डर पैदा हो जाता है। उन्होंने बिना किसी तनाव या घबराहट के परीक्षाओं की तैयारियों में जुटने की सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओर से पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया।  
विज्ञापन


छात्रा मुस्कान ने युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने के कारण भविष्य बर्बाद होने, शिवानी पांडेय ने स्कूल में शिक्षकों की कमी और निहारिका बोरा ने स्कूल में बालिकाओं के लिए वॉशरूम तक की सुविधा नहीं होने की समस्या उठाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहन सिंह खाती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें