फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छीनीगोठ स्कूल के बच्चों ने राज्य स्तर हॉकी और ताइकवांडो में नाम रोशन किया

Thu, 24 Sep 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल छीनीगोठ के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधन के बावजूद हॉकी और ताइक्वांडो में राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र पवन सिंह बिष्ट ने कप्तान के रूप में जिले की टीम का नेतृत्व किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों पवन सिंह बिष्ट और प्रदीप सिंह बिष्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जबकि बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष ऐरी ने प्रतियोगिता में द्वितीय और अंश गहतोड़ी, आशीष गहतोड़ी, आदित्य कुमार, आयुष टम्टा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य दिग्भूषण गोस्वामी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल शिक्षक रचित वल्दिया के कार्य को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें