परीक्षा फार्म बढ़ाने की तिथि नहीं बढ़ाए जाने और रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने से आक्रोशित एनएसयूूआई कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन
एनएसयूूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका। उनका कहना था कि परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाए जाने को लेकर लगातार मांग उठाई गई थी। साथ ही स्नातक और परास्नातक के रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। उन्होंने शीघ्र रिजल्ट घोषित करने की मांग उठाई। बाद में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से कुलपति को भी ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्षा चंद्रकला त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पूजा फर्सवान, विक्की दुबरिया, ललित दानू, प्रदीप कुमार, मुकेश इमलाल, नवीन दत्ता, जगदीश प्रसाद, मनीष पंचपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो