फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छेड़छाड़ पर भड़के छात्रनेता

Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ पर छात्र नेता भड़क उठे हैं। उन्होंने प्राचार्य पर जरूरी कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का आरोप लगाया है। नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका और प्राचार्य के निलंबन की मांग की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस से जुड़े छात्रनेता और कार्यकर्ता सिल्थाम चौक पर एकजुट हुए। इस दौरान छात्रनेताओं ने कॉलेज प्रशासन के पुतले को आग के हवाले किया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज के भीतर ही छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद प्राचार्य ने वैधानिक कार्रवाई नहीं की। छात्र नेताओं ने आरोपी प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही प्राचार्य के निलंबन की भी मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

इधर, सिल्थाम चौक पर प्रदर्शन के बाद भड़के छात्रों ने कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव राहुल लुंठी, यूथ कांग्रेस लोस महासचिव मनोज ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, अक्षय लुंठी, कपिल भट्ट, ईशू धामी, सूरज धामी, मनीष लुंठी, रोहित पटियाल, मोहित कार्की, पंकज बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें