फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका उच्चशिक्षा मंत्री, जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री और जिला प्रशासन का पुतला दहन करते छात्र-छात्राएं। स - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से महाविद्यालय बलुवाकोट में क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट और अभाविप के पूर्व प्रदेश सहमंत्री संदीप बोरा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में पुतला फूंका। कहा कि रेडक्रॉस की 52 नाली भूमि महाविद्यालय को हस्तांतरित करने, पीजी का दर्जा देने, रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति सहित आठ सूत्री मांगों पर जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
छात्र-छात्राओं ने शनिवार को सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस दौरान पल्लवी धामी, भावना ऐरी, मोनिका जेठी, बबीता धामी, प्रिया चंद, जय बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, बबलू ऐरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें