फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अतिक्रमण पर क्यों नहीं जाती किसी की नजर

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धोबीघाट में सड़क पर बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस और नगरपालिका अतिक्रमण को लेकर आए दिन कार्रवाई करने का दावा करते हैं लेकिन सड़कों पर खनिज सामग्री डालकर महीनों तक अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम से धोबी घाट होते हुए जीआईसी को जाने वाली सड़क पर महीनों से निर्माण सामग्री पड़ी है। इसकेे चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में बनने वाले भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए सड़कों के किनारे कुछ निर्धारित स्थानों पर ही रेत, रोड़ी, ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री डाली जाती है। अमूमन लोग 12 घंटे के भीतर निर्माण सामग्री हटा लेते हैं लेकिन धोबीघाट में महीनों से डाली गई निर्माण सामग्री उठाई नहीं गई है। इससे आधी सड़क पर लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।
यहां पर डाली गई रोड़ी पूरी सड़क पर फैली है। इस सड़क से जीआईसी, डिग्री कॉलेज, सरस्वती विहार, जगदंबा कॉलोनी, महादेव धारा के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। रोड़ी से रपटकर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। छोटे स्कूली बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर निर्माण सामग्री डाली जाती है उसी के ऊपर वाहन भी पार्क किए जाते हैं। इसके ठीक नीचे नाला बहता है। खनिज सामग्री लेकर टिप्परों के आने से यहां कई बार जाम भी लग जाता है। राहगीरों के नाले में गिरने का खतरा भी रहता है। कई स्थानों पर पुलिस और नगरपालिका निर्माण सामग्री डालने पर चालान करती है लेकिन यहां पर निर्माण सामग्री पूरी सड़क पर फैलने के बावजूद किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर देखने की जहमत तक नहीं उठाई। परेशान लोगों ने सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की है।
इस संबंध में नगरपालिका के ईओ दीपक गोस्वामी का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से खनिज सामग्री डाले जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जल्दी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें