फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया

Tue, 10 Oct 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र और अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मदकोट में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और कस्बे में उग्र प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के आंदोलन में अभिभावक भी शामिल हो गए।
विज्ञापन


350 छात्रसंख्या वाले इस विद्यालय में प्रवक्ताओं के सात पद रिक्त चल रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि आदर्श का दर्जा मिलने के बाद से इस विद्यालय की दशा ज्यादा खराब हुई है। अब तक शिक्षकों की तैनाती की आस लगाए छात्रों और अभिभावकों ने कहा कि सरकार ने पिछड़े क्षेत्रों के विद्यालयों की कोई सुध नहीं ली है। अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा कि 2015 में जब इस विद्यालय को आदर्श का दर्जा दिया गया, तब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि शायद सरकार अब विद्यालय की दशा सुधारने पर ज्यादा ध्यान देगी, लेकिन विद्यालय की व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

इंटर की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं है। ऐसे में शिक्षा का स्तर क्या होगा, खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। कोई भी परिवार अपने बच्चों को यहां से बाहर भेज पाने की स्थिति में नहीं है। अभिभावकों ने कहा कि अब शिक्षकों की तैनाती के लिए लगातार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सबसे पहले वह दूरस्थ विद्यालयों की दशा सुधारने को अभियान चलाए। प्रदर्शन में अभिभावक पान सिंह, लक्ष्मण सिंह दानू, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, हयात सिंह, द्रोपदी देवी, जानकी देवी, सीता देवी के अलावा विद्यालय के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें