पिथौरागढ़। धारचूला से दो नाबालिग छात्राओं को बहलाकर भगा ले जाने की घटना से छात्र संघ में नाराजगी है। छात्र संघ कोषाध्यक्ष कबीर सिंह धामी के नेतृत्व में छात्रों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश धामी, दीपक धामी, विकेश, गोविंद बिष्ट, त्रिभुवन राणा, विवेक, इंद्र धामी, कमलेश शामिल रहे। संवाद