पिथौरागढ़। इंडियन स्ट्रांग मैन स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय स्ट्रांग पुरुष और वुमेन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पूजा बिष्ट, सीनियर वर्ग में मीना स्ट्रांग वुमेन और जूनियर पुरुष वर्ग में मनीष कोरंगा, सीनियर वर्ग में रवि मिश्रा को स्ट्रांग मैन का खिताब मिला।
स्ट्रांग मैन जूनियर (60 किग्रा) में अंकित प्रथम, सौरभ द्वितीय, यशराज तृतीय और सीनियर में प्रशांत प्रथम, संजय द्वितीय, अतुल तृतीय रहे। जूनियर (70 किग्रा) में मनीष प्रथम, मनोज द्वितीय, शिवम तृतीय, सीनियर में रवि मिश्रा प्रथम, पुनीत द्वितीय, राहुल तृतीय, जूनियर (80 किग्रा) में शुभम प्रथम, भावेश द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर (90 किग्रा) में वरुण प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, अमन तृतीय, सीनियर में मयंक बसेड़ा प्रथम, जूनियर (100 किग्रा) में रिषभ प्रथम, सीनियर में अरुण प्रथम, हिमांशु द्वितीय रहे।
स्ट्रांग वुमेन जूनियर (60 किग्रा) में पूजा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, तनीषा तृतीय, सीनियर में अनीता प्रथम, सीनियर (70 किग्रा) में मीना प्रथम, अनीता बिष्ट द्वितीय, सीनियर (80 किग्रा) में रेनू पंत प्रथम, सीनियर (100 किग्रा) में किरन भट्ट प्रथम रहीं। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। सभी विजेताओं का चयन देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रांतीय प्रतियोगिता में देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ के युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर सीईओ अर्जुन गुलाटी, राज्य सचिव अंकित मिश्रा, कुमाऊं सचिव पवन वर्मा, आयोजक गौरव पांडेय आदि रहे।