फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के लिए हर वर्ग में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एशिया कप मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के लिए हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। इस मुकाबले में भारत की विजय के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन

इस मैच के लिए खेल प्रेमियों में दिनभर मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रणनीति सहित पिच के बारे में चर्चा होती रही। जब खिलाड़ियों और प्रशंसकों से बातचीत की गई तो वह पूरे विश्वास से कहते नजर आए कि इस मैच में भारतीय टीम को जीत अवश्य मिलेगी।
निश्चित तौर पर भारत इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगा। पिछले जितने भी सीरीज भारत ने खेले हैं, उनमें जीत दर्ज की। मैच में भारत की जीत तय है। - तपन रावत, डीसीए, अध्यक्ष, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

भारत-पाक का मैच देश के लिए काफी अहम हो जाता है। देशवासी अपने सभी काम छोड़ मैच को ही देखते हैं। इस बार भी भारत का पलड़ा भारी है। - उमेश जोशी, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन, सचिव।
भारत-पाक मैच काफी लंबे समय बाद हो रहा है। एशिया कप के लीग मैच भारत ही जीतेगा। इसमें गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे। - वर्णिका बिष्ट, क्रिकेटर, द एथलीट क्रिकेट होम एकेडमी, पिथौरागढ़।
भारतीय टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण में बेहतर है लेकिन मैच में पाक को हल्के नहीं लेना चाहिए। ठोस रणनीति के साथ टीम को मैच में अच्छा करने की जरूरत है। - निकिता, क्रिकेटर, स्पोर्ट्स स्टेडियम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें