फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से वनों की सुरक्षा और गश्त का काम हुआ ठप

Tue, 27 Mar 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते वन बीट अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य कैबिनेट के वन दरोगा पदों पर सीधी भर्ती के फैसले और पदोन्नति में बाध्यता को लेकर आंदोलित वन कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे वनों की सुरक्षा और गश्त का काम ठप हो गया है। वनों की देखरेख और अग्नि सुरक्षा को लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले भर के वन बीट अधिकारियों ने मुख्यालय पहुंचकर डीएफओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने कहा कि वर्षों से विभाग की सेवा कर रहे बीट अधिकारी पदोन्नति की राह देख रहे हैं। पदोन्नति में सरकार ने पहले ही 10 साल सेवा की अनिवार्यता का रोड़ा लगाया है। अब राज्य कैबिनेट ने वन दरोगा पदों पर सीधी भर्ती का फैसला कर लिया।

वन कर्मियों ने सरकार से सीधी भर्ती को रद्द करने और पदोन्नति में 10 साल की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। इस दौरान भावना धामी, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, योगेश पांडे, लालमणि जोशी, मनोज कुमार आदि थे। इधर, वन बीट अधिकारियों के बेमियादी हड़ताल पर जाने से वनों की सुरक्षा राम भरोसे हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें