फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 वर्षीय बुजुर्ग महिला बैठी अनशन पर

Wed, 13 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को हाट निवासी 97 हरिप्रिया पंत के साथ ही रेनू चौधरी, रिंकी बिष्ट, दीपा नेगी अनशन पर बैठीं। कांग्रेस नेता अमरनाथ साह और गंगा पांडे ने माल्यार्पण कर इन लोगों को अनशन में बैठाया। अनशन स्थल पर हुई सभा में गंगावली विकास मंच के अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, किशन भंडारी ने कहा कि गंगोलीहाट में स्वीकृति के बाद भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। गैस गोदाम स्वीकृत है, स्थापित नहीं किया जा रहा है। लोगों को डीडीहाट और बेड़ीनाग गैस एजेंसी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आंवलाघाट और नैनी (अल्मोड़ा) के लिए सड़क स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर और तकनीशियनों की तैनाती नहीं की जा रही है। रेडियोलाजिस्ट के अभाव में 10 साल से अल्ट्रासाउंड मशीन जंक खा रही है। कहा कि मांगों पर  कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार, विधायक और प्रशासन हरकत में नहीं आए तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत महरा, सभासद कृष्णा बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावल, जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने आंदोलन को समर्थन दिया है। आंदोलनकारियों के समर्थन में विमला पांडे, भगवती मेहरा, नीमा परगाईं, धीरेद्र बिष्ट, राजन नाथ, भगवती पंत, बसंत पंत, गंगा पांडे, जगदीश बोरा, ममता नेगी, रिया बिष्ट, भगवत लाल चौधरी, त्रिभुवन पाठक, संतोष बोरा, घनश्याम साह ने धरना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें