फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नई यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के पदा​धिकारियों के साथ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को नया यातायात प्लान लागू होगा। इस संबंध में एसडीएम और सीओ ने टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन पार्क करने वालों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम आशीष मिश्रा, सीओ परवेज अली ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विचार विमर्श कर सुझाव लिए। नई यातायात व्यवस्था के तहत केएमओयू स्टेशन से लेकर गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा, नगरपालिका, घंटाकरण, सिल्थाम, वड्डा तिराहा, रोडवेज तिराहा, टनकपुर तिराहा, कुमौड़ तिराहा के अतिरिक्त अन्य व्यस्ततम सड़क मार्गों पर कोई भी चौपहिया टैक्सी, निजी वाहनों को सड़क किनारे पार्क नहीं किया जाएगा।
अनावश्यक रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों को सीज किया जाएगा। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यातायात निरीक्षक यातायात अय्यूब अली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ राजेश यादव, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्धारित पार्किंग स्थलों में लिया जाएगा 10 रुपये शुल्क
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में वाहन पार्क करने के लिए लोगों को अब ज्यादा रुपये नहीं चुकाने पड़ेंगे। लोगों को अब 50 रुपये के स्थान पर 10 रुपये देने होंगे। नगर में बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही लोगों को वाहन पार्क करने की अनुमति दी जाएगा। चार पहिया वाहन रात में सड़कों पर खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। रात में सड़क किनारे खड़े वाहनों को वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें