फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लावारिस कुत्तों ने सात साल के मासूम को नोचा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 10 Aug 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। तमाम अभियानों और दावों के बावजूद नगर में लावारिस कुत्तों की दहशत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। लिन्ठूड़ा क्षेत्र में रविवार को तीन से अधिक लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात साल के मासूम पर हमला कर हाथ-पैर नोच डाले। आसपास के लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिन्ठूड़ा निवासी फुरकान अंसारी का सात वर्षीय बेटा जैन रविवार को सामान लेने पास की दुकान पर गया था। वापस लौटते समय रास्ते में डेरा जमाए कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके हाथ-पैर नोचने शुरू कर दिए। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को खदेड़ा।
परिजनों ने जैन को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पिता फुरकान अंसारी ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर में गहरे घाव हुए हैं। वह घटना के बाद से डरा-सहमा है और तेज बुखार से भी पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकान ने बताया कि नगर में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग कुत्तों को मांस और अन्य भोजन देते हैं। इसके चलते कुत्ते गली-मोहल्लों में डेरा जमाकर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें