फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर मानव तस्करी रोकना पहली प्राथमिकता : डीआईजी

Thu, 23 May 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीआईजी कुमाऊं रेंज धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर मानव तस्करी रोकना पहली प्राथमिकता है। कुछ देर रुकने के बाद डीआईजी और एसपी गुंजी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व डीआईजी ने कोतवाली धारचूला में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसएसबी, आईबी, स्पेशल ब्यूरो, एलआईयू और विशेष शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर आने वाली प्रमुख समस्याओं का निराकरण करने को कहा।
उन्होंने जनता के साथ समन्वय बनाते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने, सीमा पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अवैध, मानव तस्करी सहित संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी रेखा यादव, एसडीएम मनजीत सिंह, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, एसआई प्रदीप यादव, मेघा शर्मा, एसी कमांडेंट एसएसबी जुबेर अहमद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
लोगों ने किया स्वागत, बताई समस्याएं
धारचूला। केएमवीएन विश्राम गृह में जनता के साथ आयोजित बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली और श्याम चंद्र खर्कवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बैठक में विरेंद्र नबियाल ने कालिका, दारमा, तवाघाट, चेकपोस्ट बनाने और पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल ने इनर लाइन परमिट के नियमों से स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने स्थानीय लोगों के लिए इनर लाइन परमिट की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। पूर्व प्रधान मनोज नगन्याल ने दारमा घाटी में माइग्रेशन के दौरान घरों में हुई तोड़फोड़ की घटना से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें