प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ के एमआर
- फोटो : अमर उजाला
दवा प्रतिनिधियों ने मिलावटी सामान की बिक्री रोकने की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम डा. रंजीत सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सामग्री की जांच करने की मांग की।
दवा प्रतिनिधि संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में नकली मावा, पनीर और खाद्य सामग्री आ रही है। इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। इन लोगों ने दुकानों की जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई व्यापारी नकली सामान बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
पकड़े गए व्यापारी का नाम भी उजागर किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसा कोई और न करे। प्रदर्शन में संगठन के जिला सचिव भगवान सिंह, उपाध्यक्ष ललित जोशी, सुनील धामी, महेश बसेड़ा, जेएन सिंह, लीला जोशी, महेश भट्ट, भूरा लाल आदि शामिल थे।