फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर सामान चुराया

Sun, 25 Feb 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में स्कूटी से सामान ले जाते कैद हुए लोग, कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। चोरों ने भदेलभाड़ा में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर एक लाख मूल्य का सामान चोरी कर लिया। स्कूटी से सामान ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
पिथौरागढ़ कोतवाली में हरि एंड कंपनी के स्वामी मनोज शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 18 फरवरी को चालक भदेलवाड़ा मैदान के पास वाहन ले गया था। वहां रात में कुछ लोगों ने वाहन का तिरपाल काटकर 10 से 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद 24 फरवरी की रात भी चोरों ने लगभग एक लाख मूल्य के मैगी, बिस्किट, चॉकलेट आदि चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी में कुछ लोग ट्रक से सामान चोरी करते और फिर स्कूटी पर रखकर ले जाते नजर आ रहे हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। नगरवासियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें