फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनरी और इलेक्ट्रिकल की दुकानें खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के ग्रीन जॉन में शामिल होने के चलते प्रशासन की ओर से कुछ छूट दी गई है। अब ढील के दौरान स्टेशनरी और इलेक्ट्रिकल की दुकानें भी खुली रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि गृह मंत्रालय आदेश के क्रम में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी लॉकडाउन की अवधि में जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में लॉक डाउन की अवधि में सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक विद्यार्थियों की शिक्षा सबंधी पुस्तकों की दुकानों के साथ ही बिजली के पंखे की दुकानें भी खुली रहेंगी। इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को मास्क का प्रयोग करना जरूरी होगा। पिथौरागढ़ में कृषि यंत्र और बीज की दुकानें पहले से ही खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें