पिथौरागढ़। उरेडा की ओर से राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
उरेडा के परियोजना अधिकारी भूपाल सिंह कुंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा पांच से सात और कक्षा आठ से 10 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक विद्यालय को www.paintings.beeindia.gov.in पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। संबंधित विद्यालय दो घंटे का चित्रकला सत्र आयोजित करेगा। दो चित्र का चयन कर 31 अक्तूबर तक इन्हें akvishwakarmathdc.co.in पर मेल करना होगा। जिले के चयनित विद्यार्थी 14 से 25 नवंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें चयनित विद्यार्थियों की 11 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार, दूसरे को 30 हजार, तीसरे को 20 हजार रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये, लैपटॉप, स्वर्ण पदक मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये, लैपटॉप, रजक पदक और तीसरे स्थान पर आने वाले को 30 हजार रुपये, लैपटॉप, कांस्य पदक मिलेगा।