फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज से बनबसा में भर्ती रैली के बीच कई बसें खड़ी होने की कगार पर

Sun, 22 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आज 23 नवंबर से बनबसा मिलिट्री स्टेशन में पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के युवाओं के लिए सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है लेकिन इससे ठीक पहले परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की खस्ताहाल व्यवस्था ने अभ्यर्थियों और आम यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

टायरों और कलपुर्जों की भारी कमी के चलते डिपो की करीब 30 बसें खड़ी होने की कगार पर पहुंच गई हैं। डिपो के कुल 58 बसों के बेड़े में से 20 बसें पहले ही पुरानी हो चुकी हैं जबकि नई बसें अब तक नहीं मिली हैं।
वर्तमान में करीब 28 बसें दिल्ली और शेष देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ और बरेली जैसे प्रमुख रूटों पर संचालित हो रही हैं। हाल ही में डिपो को महज 12 टायर मिले हैं जो जरूरत के मुकाबले बेहद कम हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि डिपो इन दिनों एआरएम विहीन चल रहा है। सीनियर फोरमैन का तबादला हो चुका है और प्रभारी जूनियर फोरमैन भी अवकाश पर हैं। वर्कशॉप में महज तीन-चार तकनीकी कर्मचारियों के भरोसे मेंटेनेंस चल रहा है। ऐसे में भर्ती रैली के लिए टनकपुर-बनबसा रूट पर अतिरिक्त बसें लगाने पर अन्य मार्गों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होना तय है।
....................
यात्रियों की अधिकता होने पर संबंधित रूट पर अतिरिक्त बस भेजी जा रही हैं। भर्ती रैली के लिए भी इसी तरह व्यवस्था कर बस सेवा का संचालन सुचारु रखा जाएगा। -प्रेमा आर्यात, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें