सीमांत में लोगों को मास्क बांटते एसएसबी अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमा सुरक्षा के साथ ही लोगों को कोरोना से बचाने के उपाय भी कर रही है। बल के अधिकारी और जवान भारत नेपाल सीमा पर स्थित गांव के लोगों को मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही कोरोना जैसी महामारी से बचने के उपाय भी बता रहे हैं। एसएसबी की 55वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार शासनी के निर्देश पर जवानों ने रणवा, खर्क तड़ी, अमतड़ी आदि गांव में लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान को रोना महामारी से बचने के उपाय भी बताते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। बल के द्वितीय कमान अधिकारी रविंद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान में बल के तमाम जवान शामिल रहे।