फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के प्रशिक्षु जवानों को सिखाई बार्डर की बारिकियां

विज्ञापन
एसएसबी के प्रशिक्षुओं को बार्डर की जानकारी देते एसएसबी के अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। 55वीं वाहिनी ई कंपनी जौलजीबी में ट्रेनिंग के लिए आए एसएसबी के प्रशिक्षु जवानों को सीमा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं। श्रीनगर एकेडमी से जौलजीबी आए प्रशिक्षु जवानों ने नेपाल सीमा का जायजा लिया। 55वीं वाहिनी के द्वितीय कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में उन्हें सीमा सुरक्षा के बारे में बारीकी से बताया गया। एसआई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए टीम वर्क का काफी योगदान है। व्यवहार ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, सूरजमनी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें