पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि सोमवार देर रात 81 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह एंटिजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।