फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाल सीमा पर धारचूला से कालापानी तक बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/धारचूला लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद सीमांत पिथौरागढ़ जिले की चीन और नेपाल सीमा पर भी पहरा सख्त कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल सीमा पर धारचूला से कालापानी तक गश्त बढ़ा दी है। बल के जवान चौबीस घंटे सीमा की निगरानी कर रहे हैं। वहीं जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद वहां से लौटे आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को चीन सीमा पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की सीमाएं चीन और नेपाल से लगी हैं। चीन ने हाल ही में लिपुलेख के समीप एक हजार सैनिक तैनात किए थे। वहीं मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस बना रहा है। चीन और नेपाल सीमाओं पर चल रही गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चौबीस घंटे सीमा की निगरानी कर रहे हैं। रात्रि में नाइट विजन उपकरणों की मदद भी ली जा रही है। एसएसबी के जवान धारचूला से लेकर कालापानी तक लगातार गश्त कर रहे हैं। गुंजी, गर्ब्यांग सहित अन्य सभी सीमावर्ती इलाकों में रात-दिन पेट्रोलिंग की जा रही है। चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पुरी तरह मुस्तैद हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू और कश्मीर में तैनात रहे आईटीबीपी और एसएसबी के अतिरिक्त जवानों को अब लिपुलेख सीमा में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें