फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर आउट पोस्टों का निरीक्षण करने 11वीं वाहिनी के सेनानी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों को भेजने की साजिश का खुलासा होने के बाद एसएसबी सतर्क हो गई है। एसएसबी के अधिकारियों ने जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 11वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी बॉर्डर आउट पोस्टों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। सशस्त्र सीमा बल ने बिहार के बेतिया जिला प्रशासन को नेपाल के रास्ते कोरोना संक्रमितों को भारत भेजने की साजिश की सूचना दी थी। इसके बाद से पूरी सीमा में सशस्त्र बल अलर्ट हो गया है। पिथौरागढ़ जिले में भी एसएसबी के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी की 11वीं वाहिनी डीडीहाट के प्रभारी सेनानी महेंद्र प्रताप बीओपी का निरीक्षण करने के लिए सीमा की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जौलजीबी से कालापानी तक स्थित सभी बीओपी का निरीक्षण किया जाएगा। बॉर्डर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। लगातार गश्त की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जवानों को और अधिक अलर्ट रहने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीमा पर काली नदी के किनारे रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें