फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी जिलों से घर लौटे लोगों पर प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बाहरी राज्यों व जिलों से डीडीहाट पहुंचे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन ने टीमों का गठन कर लिया है। नगर पालिका क्षेत्र डीडीहाट मे 12 मार्च से लेकर अभी तक 49 लोगों की पहचान प्रशासन ने कर ली है, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी 49 लोगों से लगातार संपर्क में है। तहसीलदार एमसी पालीवाल ने बताया कि 12 मार्च से नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक आए सभी 49 लोगों का स्वास्थ्य सही है। सभी को अपने घरों मे ही रहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये समय समय पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। नगर पालिका के बीबी पलड़िया ने बताया कि सभी की रोज स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग
पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए सभी अस्पतालों में प्रवेश से पहले मरीजों और तीमारदारों की जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ के हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में भी जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रवेश द्वार पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है। केवल गंभीर रोगियों के साथ ही तीमारदारों को अस्पताल के भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है। सामान्य मामलों में तीमारदारों को बाहर ही बैठने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें