फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने धारचूला से कालापानी तक की नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लिपुलेख दर्रे से मात्र 12 किलोमीटर दूर चीन की सेना सैन्य बेस बनाने की तैयारी में जुटी है। ऐसी जानकारी है कि बेस बनाने के लिए निर्माण सामग्री भी सीमा पर पहुंचाई जा रही है। साथ ही सीमा पर सैनिकों की संख्या में भी चीन इजाफा कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग के दक्षिणी छोर पर 200 चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास नाकाम होने के बाद चीन अब पिथौरागढ़ जिले से लगी सीमा पर गतिविधियां बढ़ा रहा है। चीन लिपुलेख दर्रे से मात्र 12 किमी दूर पाला मैदान पर सैन्य बेस बनाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि पाला वह स्थान है जहां पर वर्ष 2002-03 में विवाद बढ़ने के बाद भारत-चीन के अधिकारियों की कांफ्रेंस हुई थी। चीन की हर गतिविधि पर भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान पैनी नजर बनाए हुए है।
तीसरे दिन भी भारतीय जेट फाइटर ने सीमा तक भरी उड़ान
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख से लेकर मिलम तक सेना के जवान मुस्तैद हैं। इस सीमा पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं। साथ ही हवा से भी निगरानी की जा रही है। भारतीय सेना के जेट फाइटर विमान पिछले तीन दिनों से सीमा के निकट उड़ान भर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जेट फाइटर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें