फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस ने की कांबिंग

Wed, 07 Dec 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर कांबिंग करते एसएसबी और पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की टीम ने अब नेपाल सीमा पर संयुक्त कांबिंग शुरू कर दी है। नेपाल की तरफ से होने वाली तस्करी की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी और पुलिस मिलकर अवांछित गतिविधियों की रोकथाम करेंगी।
विज्ञापन


टीम ने झूलाघाट, गिठिगाड़ा, तालेश्वर, खर्कतड़ी, अमतड़ी तक की चेकिंग की। इन इलाकों में रहने वालों को सजग करते हुए कहा गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो एसएसबी और पुलिस को सूचना दें। कहा गया कि बिना जनता के सहयोग के यह काम संभव नहीं हो सकता। कांबिंग में एसएसबी 55वीं वाहिनी ई कंपनी के उपनिरीक्षक सुशील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक केसी पाठक, रघुवीर सिंह, साइमन हमार, अंजना रानी, अनुराधा, झूलाघाट के थाना प्रभारी तारा सिंह राणा, मोहन पांडे, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।

कांबिंग अभियान फिलहाल जारी रखने का फैसला लिया गया है। बताया गया कि इस समय नेपाल से चरस तस्करी की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए तस्कर अवैध रास्तों का भी प्रयोग करते हैं। वैध रास्तों पर एसएसबी और पुलिस की टीम आने-जाने वालों की लगातार चेकिंग करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें