फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र

Thu, 17 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने सीमांत गांव नागलिंग के किसानों को कृषि यंत्र बांटे। इसी गांव के प्राथमिक स्कूल को भी एसएसबी ने गोद ले लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेनानी 11वीं वाहिनी राजेश ठाकुर ने कहा कि एसएसबी सीमांत के गांवों का और वहां रहने वाले ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सीमा की सुरक्षा का काम करती हैं।

सीमांत की जनता हमेशा से सीमा की सुरक्षा में सहायक रहती हैं। वहीं एसएसबी ओर से गोद लिए स्कूल के बच्चों को और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के बच्चों को पढ़ाने का काम अब एसएसबी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में सभी सुविधाएं एसएसबी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर सेनानी ने ग्रामीणों को कृषि यंत्र स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदान किए। प्रधान ने एसएसबी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें