फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठों विकासखंड में होगी खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति

Sun, 05 Oct 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा कल्याण विभाग जिले के आठों विकासखंडों में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा। पहली बार आठों ब्लॉक के लिए खेल प्रशिक्षकों के पद स्वीकृत हुए हैं। जिला युवा कल्याण विभाग ने जिले के धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। अब कनालीछीना, मूनाकोट, डीडीहाट और बिण में इनकी तैनाती होनी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी ने कहा कि प्रशिक्षकों की तैनाती होने से ब्लॉकों के खिलाड़ी स्थानीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें