धारचूला (पिथौरागढ़) । सीमा सुरक्षा बल की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के तहत आयोजित की गई 29 वीं इंटर सीएपीएफ बहस प्रतियोगिता में सीआईएसएफ ने सर्वश्रेष्ठ टीम रोलिंग ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन
अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित प्रतियोगिता में सभी आठ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ और असम राइफल्स के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तीन महत्वपूर्ण मानवाधिकार मुद्दों पर बहस की गई। सीआईएसएफ की आठ लोगों की टीम में पिथौरागढ़ के सातसिलिंग निवासी किरण खड़ायत पुत्री राजेंद्र सिंह खड़ायत, अल्मोड़ा की सहायक कमांडेंट कान्हा जोशी और पंतनगर के अक्षय बडोला ने प्रतियोगिता में जीत दिलाई। सीआईएसएफ की यह 10वीं जीत है। संवाद