फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: न्यू वीयर शिवा स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 17 पदक

विज्ञापन
वीयर शिवा स्कूल के पदक विजेता बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रुद्रपुर में आयोजित प्रांतीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में न्यू बियर शिबा स्कूल की जीआईसी शाखा के बच्चों ने सात स्वर्ण पदक सहित कुल 17 पदक जीते। पदक लेकर स्कूल पहुंचने पर मंगलवार को विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय खेलकूद की ताइक्वांडो स्पर्धा में सावन बसेड़ा, अभय लुंठी, हर्षिता पाटनी ने स्वर्ण पदक, योगेश कुंवर, अक्षत सिंह मेर ने रजत पदक, जूडो में मयंक बोहरा, कनिका पांडेय, रिवांशु धामी ने स्वर्ण पदक, वर्णिका जोशी, सावन बसेड़ा, जय धारियाल ने रजत पदक, कुशाग्र तिवारी, कनिका पंत ने कांस्य पदक, बॉक्सिंग में अरनव ने स्वर्ण पदक जीता।
फुटबाल में आयुष सिंह खड़ायत, प्रियांशु धानिक ने कांस्य पदक, योग में प्रांजल उपाध्याय ने कांस्य पदक जीता। सीईओ अशोक कुुमार जुकरिया, शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र सती, विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट, खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, विद्यालय के खेल शिक्षक नवीन लुंठी, शिक्षिका रेनू रौतेला ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

प्रांतीय कला उत्सव की पदक विजेता मनीषा सम्मानित
चंपावत। देहरादून में शुक्रवार को हुए राज्य स्तरीय कला उत्सव में चंपावत जिले के 12 और प्रदेश के 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें उदयन स्कूल की छात्रा मनीषा ने कुमाऊंनी भाषा में बेहतरीन गीत गाकर तीसरा स्थान पाया। स्कूल प्रबंधक नीता जोशी ने बताया कि स्कूल से दो बच्चों ने भाग लिया था। इस मौके पर संगीत शिक्षक संजय जोशी, विपिन पांडेय, हेमंत शर्मा, रोहित रावत आदि ने खुशी जताई।
पैरा थ्रो बाल में उत्तराखंड को तीसरा स्थान
पिथौरागढ़। पैरा थ्रो बाल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु में पहली बार 30 नवंबर से दो दिसंबर तक थ्रो बाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराई। इसके फाइनल में तमिलनाडु ने चेन्नई की टीम को हराया। इसमें उत्तराखंड राज्य की टीम ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले के पैरा खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, चेन्नई, उत्तराखंड आदि राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत मेहरा समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें