फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट में खेल मैदानों का होगा निर्माण

Fri, 25 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए चार ब्लॉकों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जाएगा। पाटी, लोहाघाट, बाराकोट और चंपावत ब्लॉक के करीब 30 स्थानों पर 171 लाख रुपये से अधिक की लागत से खेल मैदान और अवस्थापना विकास के कार्य प्रस्तावित हैं। निर्माण की जिम्मेदारी लोहाघाट लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लॉक के दिगालीचौड़, बसकुनी, कलचौड़ा और मढ़ुवा सहित बाराकोट ब्लॉक के चौमेल, ईजड़ा, नदेड़ा, आगर और बाराकोट में खेल मैदान बनाए जाएंगे। पाटी ब्लॉक में चौड़ामेहता, चौड़कोट, मछियाड़ और मूलाकोट में मैदान प्रस्तावित हैं। चंपावत ब्लॉक के पिनानातलाड़ी, दुधौरी, अमकड़िया, बमनजौल, ककनई, खटोली, सिमल्टा, नरसिंह डांडा, दयूरी, खर्ककार्की, कोट अमोड़ी, गुदमी, दुबड़जैनल, मटेला, मथियाबाज, चंदनी आदि में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि चारों ब्लॉकों में करीब 30 स्थानों पर खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। बाराकोट में मैदान के साथ अवस्थापना विकास के कार्य भी होंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें