पाटी (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय पाटी में प्रतिदिन योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सत्र आयोजित होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से इन कक्षाओं का लाभ उठाने की अपील की है। योग प्रशिक्षिका निर्मला गहतोड़ी ने बताया कि कक्षाएं सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में और शाम 4:00 से 5:00 बजे तक सैनिक विश्राम गृह के सामने चलती हैं। इच्छुक लोग महाविद्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।