फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर एसपी ने पुलिस कर्मी का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक पुलिस कर्मी बिना मास्क के मिला। जिसके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 250 रुपये का चालान काटा। वर्तमान में कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी को देखते हुए बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले प्रवासियों को संस्थागत और होम क्वारंटीन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क, ग्लब्ज पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, समय-समय पर हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। बिना मास्क के मिले पुलिस कर्मी का चालान किया गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करने को कहा। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अतिरिक्त 23 व्यक्तियों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने और बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें