फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की एक ग्राम पंचायत ने सुनाया अनूठा फरमान, मास्क न लगाया तो होगा सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद लछैर का बाजार सुबह सात से 10 बजे तक ही खुलेगा। 12 दिनों तक गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूर्णतया बंद रहेगा। लछैर में ग्रामपंचायत की बैठक में ग्रामप्रधान खर्कदोली कुंडल सिंह महर ने बताया ग्रामपंचायत चिराली, सौड़लेख के ग्रामीणों और व्यापारियों को अतिआवश्यक काम होने पर ही जिले और बाहर जाने दिया जाएगा। गांव में हुई बैठक में बिना मास्क या सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर पंचायत उस व्यक्ति पर दंडात्मक कार्यवाही करने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी कर सकती है। लछैर से आगे जाने वाले वाहनों को क्षेत्र में नहीं रुकने दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें