फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊंनी संस्कृति के रंग में सराबोर हो रही सोरघाटी

Tue, 26 Sep 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सजाई जा रही स्पोर्टस स्टेडियम की दीवार। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सोरघाटी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। दीवारों में कुमाऊंनी संस्कृति के रंग भरने के लिए अल्मोड़ा के चित्रकार जयेश कुमार उत्साह से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ का दौरा 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। 12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री की स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा होनी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सीमांत पिथौरागढ़ से आगामी लोकसभा चुनावी रैली का शंखनाद कर सकते हैं। इसे देखते हुए सीमांत जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही है। नैनीसैनी हवाई पट्टी से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक जहां सड़क चकाचक की जा रही हैं वहीं दीवारों पर कुमाऊंनी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक चित्र उकेरे जा रहे हैं। स्टेडियम की दीवार पर अल्मोड़ा के चित्रकार जयेश अपनी कूची का कमाल दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को हर जगह कुमाऊंनी संस्कृति नजर आए इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दीवारों पर चटख रंगों में नारायण आश्रम, पंचाचूली, छलिया नृत्य करते दल, ऐंपन, ओखल में धान कूटती महिलाएं, हिलजात्रा का पात्र लखिया, पहाड़ी परिवेश, कस्तूरी मृग, हिमालय, जंगल आदि प्रदर्शित किया जा रहा है। जयेश ने बताया कि इससे स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा का अवसर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें